तीन मंजिला मकान में लगी आग, दंपत्ति समेत दो साल की मासूम बच्ची झुलसी

--Advertisement--

क़ुल्लू, 19 सितंबर

जनपद के सौर में अग्निकांड का मामला सामने आया है, जहां तीन मंजिला मकान जलने से पति-पत्नी व उनकी दो साल की बच्ची बुरी तरह से झुलस गई है। तीनों का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में उपचार चल रहा है। बच्ची सबसे ज्यादा झुलसी है।

जानकारी के अनुसार तीनों सदस्य रसोई में मौजूद थे। जहां सिलेंडर ने तंदूर की आग पकड़ी। जानकारी के अनुसार सौर गांव में आग लगने से 3 मंजिला मकान राख के ढेर में तबदील हो गया। साथ ही परिवार के 3 सदस्य भी झुलस गए।

हादसा मंगलवार सुबह काइस के गांव सौर में उस दौरान पेश आया, जब घर की रसोई में परिवार के 3 सदस्य मौजूद थे। इस दौरान गैस सिलेंडर को बदला जाने लगा, लेकिन वहां जल रहे तंदूर के कारण रसोई में अचानक आग भडक़ उठी। जब तक कि परिवार के लोग संभलते, तब तक आग फैल गई थी।

आग की लपटें देखते ही ग्रामीण मौके पर इक_ा हो गए। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल भी मौके पर पहुंचा और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन लपटें इतनी प्रबल थीं कि काष्ठकुणी शैली का तीन मंजिला मकान राख के ढेर में बदल गया।

आग से झुलसे लोगों में लुब्ध राम (26), पत्नी शारदा (24) और करीब 2 वर्षीय बच्ची नवया शामिल है। आग लगने से हालांकि कोई जानहानि का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन मकान के साथ-साथ मकान के अंदर का सामान पूरी तरह जल कर राख हो गया है।

दमकल विभाग द्वारा आग लगने के कारणों व आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। दमकल विभाग के अधिकारी ठाकुर चंद ने बताया कि मकान सड़क से काफी दूर है। ऐसे में आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...