सोलधा स्कूल की छात्राओं ने फिर अपने नाम की वॉलीबॉल ट्रॉफी

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोलधा की लड़कियों ने अंडर – 19 खंड स्तरीय प्रतियोगिता जोकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पलौहड़ा में 17 सितंबर को संपन्न हुई थी। इसमें सोलधा स्कूल की छात्राओं ने वॉलीबॉल में गत वर्षों की तरह इस साल भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार छठी बार पहला स्थान प्राप्त किया और ट्रॉफी अपने नाम की।

इस मौके पर खिलाड़ी छात्राओं और उनके साथ मुनी लाल (पीटीआई) का विद्यालय पहुँचने पर बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा ज़ोरदार स्वागत किया गया । खिलाड़ी लड़कियों द्वारा अध्यापकों की उपस्थिति में ट्रॉफ़ी प्रधानाचार्य उज्ज्वल सिंह धीमान को सौंपी ।

प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि के लिये खिलाड़ियों को बधाई दी और ज़िला स्तर पर और अच्छा प्रदर्शन करने के लिये और अधिक परिश्रम करने की सलाह दी।इस बढ़िया प्रदर्शन पर पीटीआई मुनि लाल के योगदान की भी सराहना की गई ।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रवक्ता मोहिन्दर सिंह, राधा देवी, विकास नंदा एवं अध्यापक संजीव कुमार, रंजीता सैनी, पंकज कुमार, सूक्ष्म लता, राम प्रकाश और पूजा कुमारी उपस्थित रहे ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

19 जनवरी को शाहपुर और दरीणी सब स्टेशन के तहत बिजली बंद

शाहपुर, 18 जून - नितीश पठानियां  विद्युत उपमंडल शाहपुर के...