पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी, मैदानों में बारिश; मणिमहेश यात्रा पर प्रशासन ने लगाई रोक

--Advertisement--

पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी, हिमाचल में मैदानी इलाकों में बारिश, मणिमहेश यात्रा पर प्रशासन ने लगाई रोक

चम्बा – भूषण गुरुंग

प्रदेश की ऊंची चोटियों शिंकुल, बारालाचा और तांगलांगला में हल्की बर्फबारी हुई है। जबकि प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है। ताजा बर्फबारी और बारिश के बाद न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक का अंतर आया है।

मौसम विभाग के जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, किन्नौर और लाहुल स्पीति को छोड़कर बाकी जिलों में आंधी और आसमानी बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, कुछ एक स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

वहीं, मणिमहेश की यात्रा को अस्थाई तौर पर रोक दिया गया है। हड़सर से मणिमहेश तक विभिन्न पड़ावों पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आदेश दिए गए कि जो भी यात्री जिस स्थान पर है। वहीं, सुरक्षित तरीके से रुक जाए। बहरहाल, प्रशासन की ओर से यात्रा पर फिलहाल अस्थाई तौर पर रोक लगा दी गई है।

गौरतलब है कि भारी वर्षा के बीच हड़सर से मणिमहेश के बीच सफर करना काफी जोखिमपूर्ण रहता है। क्योंकि, इस दौरान पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के साथ ही भूस्खलन भी शुरू हो जाता है, जिससे यात्रियों के साथ किसी तरह की अनहोनी हो सकती है। ऐसे में सफर न करने की सलाह दी जाती है।

अतिरिक्त उपायुक्त भरमौर के नवीन तंवर ने कहा कि भारी वर्षा के कारण मणिमहेश यात्रा पर शुक्रवार को अस्थाई तौर पर रोक लगाई गई है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पुलिस को निर्देश दिए हैं कि हड़सर में श्रद्धालुओं को मणिमहेश जाने से रोका जाए। जब तक मौसम साफ नहीं होता, तब तक हड़सर से आगे नहीं जाने नहीं दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...