लापता आभूषण व्यापारी की सतलुज में तलाश, नदी का तेज बहाव बन रहा सर्च अभियान में बाधा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

आनी में परिवार सहित लापता हुए आभूषण व्यापारी तोताराम को तलाश करने के लिए सर्च अभियान रविवार दोपहर बाद शुरू किया जाना है, हालांकि सर्च अभियान रविवार लगभग 11:00 बजे कोटगड़ी के समीप शुरू किया जाना था लेकिन नदी में तेज बहाव के चलते सर्च अभियान शुरू नहीं हो पाया।

सतलुज नदी का पानी कम होने वाली स्थिति में ही अब यह सर्च अभियान चलाया जाना संभव है। क्योंकि यह अभियान विपरीत परिस्थितियों में चलाने की कोशिश करने के बावजूद रविवार दोपहर तक इसे शुरू नहीं किया जा सका।

बता दें कि सतलुज नदी में जिस स्थान पर संभावित कोई कार दुर्घटना हुई है वहां पर नदी बहुत गहरी है और नदी के दोनों तरफ से किनारा नहीं होने की स्थिति में एनडीआरएफ तथा गोताखोरों का दल अपना कार्य शुरू नहीं कर पाया है।

एनडीआरएफ टीम के सदस्यों तथा गोताखोरों का जो दल पहुंचा हुआ है उसकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर यह अभियान सतलुज नदी के तेज बहाव में शुरू किया जाना असंभव है। गोताखोरों की टीम इस बात की प्रतीक्षा कर रही है कि सतलुज का पानी कम हो और सर्च अभियान शुरू किया जा सके।

उपमंडल अधिकारी नागरिक कुमार सेन सुरेंद्र मोहन ने पुष्टि करते हुए कहा कि रामपुर से ऊपरी क्षेत्रों में जो भी विद्युत परियोजना के डेम हैं वहां पर जरूरी तालमेल करते हुए पानी कम करने संबंधी प्रयास किया गया है रविवार को कई क्षेत्रों में वर्ष भी हुई है।

अब रविवार को दोपहर बाद यह सर्च अभियान शुरू किया जा सके इसका प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए एनडीआरएफ की टीम और गोताखोरों का दल मौके पर मौजूद है जो लगातार पानी कम होने की स्थिति सामने आते ही अपना चर्चा अभियान शुरू करेगा।

बता दें कि आभूषण व्यापारी सोमवार को कार में सवार होकर परिवार सहित आनी की तरफ निकले थे। लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में अभी तक गाड़ी की नंबर प्लेट मिली थी जबकि लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...