मंडी: नौ साल की मासूम की मौत, पिता पर हत्या का आरोप; नेशनल हाईवे किया जाम

--Advertisement--

परिजन हत्या का मामला दर्ज करने पर अड़ गए और आंगन में शव जलाने का प्रयास किया। इसके बाद गुस्साए परिजनो ने चौंतड़ा में मंडी पठानकोट हाईवे जाम कर दिया है।

मंडी – अजय सूर्या

उपमंडल जोगिंद्रनगर नगर की एक नौ साल की मासूम की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत मामले में परिजनों ओर ग्रामीणों ने पिता पर साजिश के तहत हत्या का संगीन आरोप लगाया है। करीब एक माह पहले मासूम की मां की भी मौत के बाद मासूम की मौत पर यह विवाद गहराया है। मामला विकास खंड चौंतड़ा की पस्सल पंचायत का है।

यहां कुछ दिन पहले नौ साल की मासूम की अचानक तबीयत बिगड़ने पर नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया था। नाजुक हालत को देखकर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था।

12 सितंबर को मासूम की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर परिजनों ने मामला जोगिंद्रनगर पुलिस के ध्यान में लाया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और चंडीगढ़ में ही शव का पोस्टमार्टम करवाया।

शनिवार को पुलिस के पहरे में जब अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी तभी मायका पक्ष ने हंगामा शुरू कर मां बेटी की साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाकर पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जोरदार मांग उठाई है। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

परिजन हत्या का मामला दर्ज करने पर अड़ गए और आंगन में शव जलाने का प्रयास किया। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने चौंतड़ा में मंडी पठानकोट हाईवे जाम कर दिया है।

मौके भारी पुलिस बल तैनात है। उधर, डीएसपी संजीव सूद ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मासूम की मौत का राज खुलेगा। पुलिस के पहरे में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...