उपप्रधान आत्महत्या मामले में पंचायत प्रधान गिरफ्तार, सुसाइड नोट पर लिखा नाम

--Advertisement--

24 घंटे पूछताछ के बाद अदालत में करेंगे पेश

मंडी – अजय सूर्या

मंडी जिला की एक पंचायत के उपप्रधान द्वारा की गई आत्महत्या मामले में मिले सुसाइड नोट के आधार पर गोहर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी प्रधान को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस 24 घंटे के दौरान पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी।

डीएसपी हैडक्वार्टर मंडी देवराज ने आरोपी के अरेस्ट होने की पुष्टि है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मृतक की जेब से सुसाइड नोट प्राप्त हुआ है, जिसमे उन्होंने पंचायत प्रधान पर मेला नलवाड़ ख्योड़ के प्लाट आबंटन को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए है।

पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रधान ने जिला न्यायालय मंडी में अग्रिम जमानत हेतु आवेदन किया था, जिस पर उन्हें न्यायालय की और से कोई राहत नही मिल पाई।

डीएसपी देवराज के बोल

डीएसपी देवराज का कहना है कि पुलिस ने पंचायत कार्यकारिणी के पांच सदस्यों के बयान कलमबद्ध कर दिए हैं, जबकि शेष बचे सदस्यों के बयान कलमबद्ध करने की प्रक्रिया जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...