चचेरे भाई ने जादू टोने के शक पर भाई पर किया तेजधार हथियार से हमला

--Advertisement--

सोलन, 15 सितंबर – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के अर्की में चचेरे भाई द्वारा तेजधार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुधांशु शर्मा (22) निवासी गांव बनेड़ी ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरे मकान के साथ ही चचेरे भाई का घर है। कहा कि बीती शाम को इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर क्लास के बाद जैसे ही वो घर पहुंचा तो चचेरा भाई घर के अंदर घुसा और दरवाजे पर चाकू लेकर खड़ा हो गया।

इसके बाद चचेरा भाई गोपाल पुत्र (25) राजेंद्र सिंह निवासी ने उसे गले से पकड़ा और उसको कमरे में ले गया। कमरे में तीन बार चाकू से हमला किया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के परिजनों ने बताया कि गोपाल मानसिक तौर पर परेशान है,जिसने अपने सिर के बाल काट रखे थे और खुद पर जादू -टोने होने की बात कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...