HRTC बस व बाइक में जोरदार भिड़ंत, बस ने बाइक को रौंदा, फिर पिकअप से भिड़ी, दो घायल एक PGI रैफर

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) पर औट टनल में वीरवार दोपहर बाद एचआरटीसी (HRTC) बस व एक बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक पिकअप गाड़ी भी चपेट में आई है।

घटना में बाइक सवार कुल्लू जिला के दो युवक घायल हुए, जिन्हें सिविल अस्पताल नगवाईं में प्राथमिक उपचार के बाद कुल्लू अस्पताल रैफर किया गया।

जानकारी के अनुसार कुल्लू डिपो की एचआरटीसी बस दलाश से कुल्लू जा रही थी। औट टनल में भैंसों का झुंड भी जा रहा था। इसी दौरान एचआरटीसी बस अनियंत्रित होकर दूसरी लेन की तरफ चली गई और सामने से आ रही बाइक से जा टकराई।

इसी के साथ कुल्लू से दिल्ली जा रही एक पिकअप गाड़ी भी चपेट में आ गई। हादसे में बाइक सवार दो युवा घायल हुए, जबकि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

घायलों को उपचार के लिए नगवाईं अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को कुल्लू रैफर किया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए बाइक चालक हरि प्रकाश को पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ रैफर  किया गया है।

घायलों की पहचान हरि प्रकाश (23) पुत्र मोती राम गांव व डाकघर सैंज व राम सिंह पुत्र फतेह राम निवासी खड़ोगा सैंज जिला कुल्लू के रूप में हुई है।

वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एचआरटीसी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...