बेकाबू ट्रक ने रौंद डाले एक दर्जन वाहन, लोगों ने भाग कर बचाई जान

--Advertisement--

ऊना – अमित शर्मा

अम्ब में हुई सड़क दुर्घटना में अनियंत्रित हुए एक ट्रक ने करीब एक दर्जन वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। हादसा उस वक्त हुआ जब ऊना रोड की तरफ से आया तेज रफ्तार ट्रक सड़क किनारे पार्क वाहनों को चपेट में लेता हुआ आगे बढ़ता रहा। इस मौके पर हड़कंप मच गया और लोग जान बचाते हुए सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक श्री रामलीला काम्पलैक्स के पास से पूरी तरह से अनियंत्रित हो गया। इस दौरान ट्रक दुकान के बाहर रखे हुए फर्नीचर हाऊस के सामान पर चढ़ गया और इसी बीच ट्रक एक चाऊमीन-ठंडे आदि की दुकान के सामान को तोड़ता हुआ सड़क किनारे खड़े दोपहिया वाहनों को रौंदता हुआ अम्ब चौक से हमीरपुर रोड की तरफ मुड़ गया। ट्रक ने इस रोड पर भी सड़क किनारे पार्क दोपहिया वाहनों को तोड़ दिया।

गनीमत यह रही कि कोई व्यक्ति ट्रक की चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो जाता। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित होकर सड़क पर दौड़ रहे ट्रक की चपेट में रोड पर जा रही एक कार और ऑटो भी आया, लेकिन मामूली टक्कर के दौरान चालक वाहनों को लेकर निकल गए।

घटनाक्रम के दौरान स्थानीय लोग शोर मचाते हुए ट्रक के पीछे भागते रहे। करीब 150-200 मीटर दूर जाकर ट्रक रुका। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस मेडिकल करवाने के लिए आरोपी को सिविल अस्पताल ले गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के खिलाडिय़ों को सम्मान, शिक्षा मंत्री ने पोर्टमोर में नवाजे 125 पदक विजेता

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार खेलों के विकास, खिलाडिय़ों को बेहतर...

ग्राम कंडेरी की वर्षों पुरानी सड़क की मांग – अब और अनदेखी नहीं!

चम्बा - भूषण गुरुंग जिला चम्बा का जनजातीय क्षेत्र के...

प्राकृतिक इतिहास का जिंदा गवाह भारत में, 700 साल उम्र, वैज्ञानिक भी हैरान

हिमखबर डेस्क भारतीय वैज्ञानिकों ने बिहार के मुंगेर में शताब्दियों से...

फल-फूल-पत्ते-कांटे-तना-जड़ें सब फायदेमंद, लाहुल-स्पीति का छरमा घातक रोगों का दुश्मन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की स्पीति...