प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह बने बार-बार यू-टर्न लेने वाले मंत्री : राकेश जंवाल

--Advertisement--

मंडी, 31 अगस्त – अजय सूर्या

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह यू-टर्न लेने वाले मंत्री बन गए हैं। वे कभी केंद्र सरकार की सराहना तो कभी उसी केंद्र सरकार पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर देते हैं। यह बात प्रदेश भाजपा कोर कमेटी सदस्य एवं विधायक सुंदरनगर राकेश जंवाल ने मंडी जिला के सुंदरनगर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में कही।

उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह का उनके मंडी दौरे के दौरान केंद्र सरकार का प्रदेश सरकार का कोई सहयोग नहीं करने की बात कहना बेबुनियाद हैं। जब विक्रमादित्य सिंह प्रदेश के दौरे पर होते हैं। तो उनके खुद विभाग के अधिकारी भी उनके साथ नहीं होते हैं।
इससे पता चलता है कि वह अभी अपना विभाग ही नहीं संभाल पा रहे हैं। उन्होंने कहा की विक्रमादित्य बताए कि अभी तक प्रदेश की सड़कें क्यों नहीं खुल पाई हैं और पीडब्ल्यूडी मंत्री होने के बावजूद भी वह अपने महकमे का काम अच्छे से क्यों नहीं संभाल पा रहे हैं।

राकेश जंवाल ने कहा कि आपदा की घड़ी में सबको मिलकर कार्य करना होगा और प्रभावितों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान सराज विधानसभा क्षेत्र में बनाए हैलीपेड आज आपदा की स्थिति में राहत और रेस्क्यू के लिए वरदान साबित हुए हैं।

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल के दौरान प्रदेश में एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए हैलीपेड का निर्माण किया गया था। इसके साथ प्रदेश में उड़ान योजना के तहत हैलीटैक्सी भी चल रही है। इसका लाभ सिर्फ मुख्यमंत्री तक ही सीमित नहीं है और हाल ही में आपदा के समय इसका उपयोग कर प्रभावितों को हेलीकॉप्टर से राहत पहुंचाई गई है। दुर्गम क्षेत्रों में फंसे हुए लोगों को भी हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...