पत्नी के जाने का सदमा सह नहीं सका पति, चंद घंटे बाद मौत, एक ही जगह जलीं दोनों की चिताएं

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्या

इनसान जब शादी के बंधन में बंधता है, तो दोनों जीवनभर साथ निभाने व हर सुख दुख में साथ रहने की कसम खाते हैं लेकिन ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है, जहां पर अपने जीवन साथी की जीवनलीला समाप्त होती देख दूसरा भी अपने प्राण त्याग कर प्रभु चरणों में विलीन हो जाए।

ऐसा ही मामला विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट की ग्राम पंचायत देव ब्राडता के गांव लोअर संदोआ में सामने आया, जहां पर पत्नी की मौत के बाद पति की भी मौत हो गई। लोअर संदोआ के रिटायर्ड हैडमास्टर 90 वर्षीय रघुनंदन की पत्नी इद्रीं देवी (74) का मंगलवार दोपहर निधन हो गया।

अभी पत्नी की चिता की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि अचानक उनके पति की तबीयत खराब होने लगी तथा शाम को पति ने भी प्राण त्याग दिए। लोगों ने बताया कि इंद्री देवी पिछले कुछ वर्षों से कैंसर की बीमारी से ग्रसित थी। पत्नी की मौत का गहरा सदमा पति सहन नहीं कर पाया और उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

दोनों का एक ही दिन निधन होने पर स्थानीय पंचायत प्रधान योगराज शर्मा, पुर्व प्रधान राकेश पालसरा व पुर्व प्रधान शांता देवी और स्थानिय विधायक दिलीप सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता पवन ठाकुर, मनीश शर्मा, चंद्रमोहन शर्मा ,जयकुमार आजाद आदि ने गहरा शोक प्रकट किया है।

बुधवार को पति रघुनंदन का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया गया। रघुनंदन व इद्रीं देवी अपने एक बेटे संग जीवन व्यतीत कर रहे थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...