आपदा में अवसर! राहत राशि देने के एवज में पटवारी ने ली रिश्वत, गिरफ्तार

--Advertisement--

पटवारी ने पीड़ित परिवार से राहत राशि के एवज में मांग ली 20 हजार रुपये की रिश्वत, शिकायत पर विजिलेंस ने आरोपी को किया गिरफ्तार।

शिमला – नितिश पठानियां

आपदा के बीच राजस्व विभाग के पटवारी ने अवसर खोज लिया। पीड़ित परिवार से राहत राशि के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग ली। इस पर पीड़ित ने विजिलेंस को शिकायत दे दी और फिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।मामला हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले का है।

दरअसल, हुआ यूं कि शिमला के नारकंडा पटवार सर्कल में राम लाल का घर भारी बारिश के चलते टूट गया। सरकार की तरफ से उन्हें 1 लाख 20 हजार रुपये राहत राशि मंजूर हुई थी।

इस पर पटवारी राकेश शर्मा इन पैसों को देने के एवज में रिश्वत मांगने लगा। ऐसे में फिर पीड़ित राम लाल ने विजिलेंस को शिकायत दे दी। विजिलेंस टीम ने पटवारी को अरेस्ट कर लिया है।

विजिलेंस में इंस्पेक्टर छतर सिंह की अध्यक्षता में ट्रैप टीम बनाई और पटवारी को रंगे हाथ पकड़ लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने कहा है कि मामले में आगामी जांच जारी है। विजिलेंस ने बताया कि आरोपी पटवारी सहायता राशि देने के एवज में 20 हजार रुपये मांग रहा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...