मामूली कहासुनी पर पत्नी ने पानी के टैंक में लगा दी छलांग, मौके पर मौत

--Advertisement--

हमीरपुर – व्यूरो रिपोर्ट

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाली ग्राम पंचायत बजुरी के भटेड खुर्द में एक महिला ने पति के साथ कहासुनी के बाद पानी के टैंक में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई है। महिला द्वारा छलांग लगाए जाने के बाद पति ने उसे बचाने के प्रयास भी किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया।

जानकारी के अनुसार रस्सी के सहारे पति टैंक में उतरा, लेकिन महिला गहरे पानी में समा गई थी। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई तथा पुलिस ने दमकल विभाग की टीम की मदद ली।

दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर रस्सी से बांधकर शव को पानी से बाहर निकाला। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के बदायूं क्षेत्र की महिला अपने परिवार के साथ भटेड़ खुर्द में रहती थी। बुधवार के दिन महिला की अपने पति के साथ ही किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

बात इतनी बढ़ गई की महिला ने यहां बनाए गए एक गहरे पानी के टैंक में छलांग लगा दी। पत्नी को बचाने के लिए पति रस्सी का सहारा लेकर टैंक में उतरा, लेकिन कामयाब नहीं हो सका।

पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा के बोल

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की पानी में डूब कर मौत हुई है तथा मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...