दवाइयों के गोदाम पर छापा, स्टॉक सीज, पांवटा-उत्तराखंड की सीमा पर विकासनगर में ड्रग विभाग की दबिश से हडक़ंप

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल के साथ लगती उत्तराखंड की सीमा पर विकासनगर के हरबर्टपुर क्षेत्र में दवाइयों के गोदाम पर ड्रग विभाग ने छापामारी की। इस छापामारी के दौरान विभाग को भारी अनियमितताएं मिली। इसके अलावा एक्सपायरी दवाइयां भी मिली, जिस पर दवाइयों को सीज कर दिया है। टीम ने फर्म पर खरीद और बिक्री पर भी रोक लगा दी है।

जानकारी के अनुसार विकासनगर के पछवादून क्षेत्र में ड्रग विभाग की टीम ने छापामारी की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान टीम ने एक गोदाम और एक मेडिकल स्टोर को अनियमितताएं मिलने पर दवाइयों को सीज कर दिया। साथ ही खरीद और बिक्री पर रोक लगा दी है।

दरअसल ड्रग विभाग को हरबर्टपुर क्षेत्र से ट्रक में संदिग्ध रूप से दवाइयां ले जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद ड्रग विभाग की टीम हरबर्टपुर पहुंची जहां पुलिस की मदद से दवाइयों को ले जा रहे ट्रक जो कि एपी नंबर था वह पांवटा साहिब में रजिस्टर था उसको रोका गया। साथ ही ट्रक की जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में दवाइयां मिली।

इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर मनिंदर राणा ने बताया कि सूचना के आधार पर छापामारी की गई थी। दोनों जगह बरामद दवाइयों को सीज कर बिक्री पर रोक लगाई गई है। गोदाम से कुछ दवाओं के सैंपल लेकर लैब भेजे जा रहे है। जांच पड़ताल की जा रही है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि ट्रक चालक से दवाइयों को कहां से लाया इसकी जानकारी ली गई। ट्रक चालक की जानकारी के बाद टीम ने हरबर्टपुर में पांवटा साहिब रोड स्थित एक फर्म के गोदाम पर छापेमारी कर कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने गोदाम में रखी दवाइयों के स्टॉक और कागजात खंगाले तो भारी अनियमितताएं मिली।

ड्रग इंस्पेक्टर के बोल

उधर मामले की पुष्टि करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर मनिंदर राणा ने बताया कि पूरे मामले में जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...