हिमाचल में खोला जाए स्पेस रिसर्च इंस्टीच्यूट, अन्य राज्यों की तर्ज पर पहाड़ के छात्रों को भी मिले सुविधा

--Advertisement--

हिमखबर – डेस्क

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी अब स्पेस साइंस का रिसर्च इंस्टिच्यूट खोलने की आवाज उठने लगी है। हिमाचल के कांगड़ा जिला से संबंध रखने वाले रजत और अनुज द्वारा इसरो में अपनी अहम भूमिका निभाने के बाद स्पेश साइंस से जुड़े वैज्ञानिक व बुद्धिजीवी मान रहे हैं कि पहाड़ के युवाओं में टैलेंट की कमी नहीं है।

ऐसे में उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में खोले गए स्पेस साइंस रिसर्च सेंटर की तरह हिमाचल में भी पहाड़ के छात्रों को सुविधा मिलनी चाहिए।

हिमाचल प्रदेश में आईआईटी, आईआईएम, सेंट्रल यूनिवर्सिटी सहित अनेक ही उच्च संस्थान है, जिनके साथ कोलैबोरेशन में भी यह संस्थान खोला जा सकता है। स्पेस साइंस से जुड़े अनुभवी लोग भी हिमाचल के पोटेंशियल को इस कार्य के लिए उपयुक्त मानते हैं।

उधर चंद्रयान तीन की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद हिमाचल के विद्यार्थी भी स्पेस साइंस को समझने और इस क्षेत्र में आगे बढ़ाने को उत्सुक है। इस बारे जब विज्ञान विषय के छात्रों से बातचीत की तो पाया कि विद्यार्थियों में खासी उत्सुकता है। जमा एक व दो के छात्रों, मनसव, सक्षम, एंजल, वैभव व सुनील ने बताया कि उन्हें सुविधा मिले तो वह इस क्षेत्र में आगे बढऩा चाहते हैं।

उधर केंद्रीय विवि के वैज्ञानिक हूम चंद का कहना है कि हिमाचल सेटलाइट ट्रैक करने के लिए उत्तर भारत की सबसे अच्छी जगह है। आईआईटी मंडी या केंद्रीय विवि में भी जो अनुसंधानकत्र्ता कार्य कर रहे हैं या आने वाले समय में करने वाले हैं ऐसे संस्थान से उन्हें बड़ा लाभ होगा। उनके दूरगामी प्रयोगों का मेजर इंपैक्ट हो सकता है।

पहाड़ के लोगों में वैज्ञानिक सोच पैदा होगी। भ्रमांड को लेकर जो लोगों के जो आश्चर्य है वह भी दूर होंगे और लोगों को उचित जानकारी मिलेगी। ऐसे संस्थानों के प्रति पर्यटकों एवं स्पेश साइंस में रूचि रखने वाले लोगों की संख्या भी बढेगी जिससे एस्ट्रो टयूरिज को बढ़ावा मिलेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...