घर पर पुलिस का छापा चिट्टा और नशीली दवाइयां पकड़ी, 54,650 रुपए की नकदी भी बरामद

--Advertisement--

जांघी में घर पर पुलिस का छापा चिट्टा और नशीली दवाइयां पकड़ी, 54,650 रुपए की नकदी भी बरामद

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस की एसआईयू सैल की टीम ने जांघी गांव में एक मकान में दबिश के दौरान 7.78 ग्राम चिट्टा व नशीली दवाइयां की खेप के साथ ही 54,650 रुपए की नकदी बरामद की है।

पुलिस ने आरोपी मकान मालिक के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने हेतु अदालत में पेश करने की कागजी औपचारिकताएं निपटा रही है।

एसआईयू सैल के मुख्य आरक्षी परमेश शर्मा की अगवाई वाली टीम को गुप्त सूचना मिली कि जांघी गांव का शौकत अली उर्फ शौकी चिट्टे व नशीली दवाइयों के कारोबार में संलिप्त है। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शौकत अली के घर में दबिश दी।

पुलिस ने मकान की तलाशी दौरान शौकत अली के पास से 7.78 ग्राम चिट्टा व प्रीगेबलिन के अस्सी केप्सूल, टर्मिडोल की सात टिक्कियां, पांच इंसुलिन इंजेक्शन, दो दस रुपए के जले नोट व 54,650 रुपए की नकदी बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सदर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी के बोल

उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने दोहराया कि जिला में सक्रिय नशा माफिया की धरपकड़ हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...