पुलिस की शानदार कामयाबी, हजारों नशीले कैप्सूल व गोलियों सहित 1.86 लाख की नकदी की बरामद

--Advertisement--

पुलिस की शानदार कामयाबी, हजारों नशीले कैप्सूल व गोलियों सहित 1.86 लाख की नकदी की बरामद

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश की पांवटा साहिब पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ एक शानदार कामयाबी हासिल की है। खाकी ने सिंघपुरा के दंपति को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। 2360 नशीले कैप्सूल व 1200 नशीली टेबलेट के साथ-साथ पुलिस ने 1 लाख 86 हजार 710 रुपए की नकदी भी बरामद की है।

पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि भंगाणी के सिंघपुरा का 51 वर्षीय लतीफ उर्फ शेरा व  उसकी 48 वर्षीय पत्नी कश्मीरो घर से ही नशीली टेबलेट व कैप्सूल बेचने का धंधा करते हैं।

पुख्ता सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दंपत्ति के घर पर दबिश दे डाली। इस दौरान दंपत्ति घर पर ही मौजूद था। गवाहों की मौजूदगी में घर की तलाशी के दौरान पुलिस को नशीले पदार्थों का जखीरा बरामद हुआ।

डीएसपी मानविंदर ठाकुर के बोल

पांवटा साहिब के डीएसपी मानविंदर ठाकुर ने कहा कि हरेक पहलू से जांच की जा रही है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक सवाल के जवाब में डीएसपी ने कहा कि चल व अचल संपत्ति को लेकर भी जांच की जा सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्राकृतिक इतिहास का जिंदा गवाह भारत में, 700 साल उम्र, वैज्ञानिक भी हैरान

हिमखबर डेस्क भारतीय वैज्ञानिकों ने बिहार के मुंगेर में शताब्दियों से...

फल-फूल-पत्ते-कांटे-तना-जड़ें सब फायदेमंद, लाहुल-स्पीति का छरमा घातक रोगों का दुश्मन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति की स्पीति...

सांप काटने पर अब नहीं जाएगी जान! 108 एंबुलैंस में मिलेगी एंटी-स्नेक वेनम सुविधा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अब सांप के काटने पर...