दर्दनाक हादसा : 6 मील में पहाड़ी से कार पर गिरे पत्थर, 6 वर्षीय मासूम की मौत, पति-पत्नी और दो साल की बच्ची घायल

--Advertisement--

मंडी – अजय सूर्य

चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर 6 मील के समीप शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। जहां कार पर पत्थर गिरने से 6 वर्षीय मासूम की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि एक परिवार कुल्लू से मंडी की ओर जा रहा था और अचानक पहाड़ी से पत्थरों की बरसात हो गई।

सूचना मिलते ही सदर थाना की टीम मौके पर पहुंच गई है और कार्रवाई शुरू कर दी है। ग़ौरतलब है कि चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर 6 से 9 मील के बीच वाहन चालकों के सफर बेहद ही खतरनाक हो गया है।

शुक्रवार सुबह भी इस हाईवे पर 2 बार लैंडस्लाइड हुआ था। जिसके बाद 3 बजे के करीब हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया।

वहीं शुक्रवार देर शाम को एक बार पहाड़ी से अचानक पत्थरों की बरसात हो गई। जिसकी चपेट एक कार आ गई। कार में दो बच्चों सहित 4 लोग सवार थे, जिनमे से 6 वर्षीय मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत ही गई, जबकि बच्चे की माता- पिता व छोटा बच्चा बुरी तरह से घायल हुए है।

घायलों को जोनल अस्पताल मंडी लाया गया है, जहां इनका उपचार जारी है। मां की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, वहीं पिता व छोटा बच्चा अभी खतरे से बाहर है। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह परिवार मंडी जिला के सुंदरनगर का रहने वाला बताया जा रहा है। यह परिवार कुल्लू से मंडी की ओर आ रहा था। इनकी कार के आगे पीछे और भी गाड़ियां चल रही थी। इन गाड़ियों पर भी पत्थर गए और कुछ लोगों को चोटें भी आई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद्र ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 9 व 6 मील में पहाड़ी से पत्थर गिर रहे है। जिसके चलते दोनों ओर से ट्रैफिक बंद कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...