एक हफ्ते के अंदर सुचारू रूप से बहाल होगा चंबा तीसा मुख्य मार्ग

--Advertisement--

चंबा – शिव शर्मा 

बीते दिनों उपमंडल तीसा में हुई मूसलाधार बारिश के बाद कई संपर्क मार्ग व मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो गए थे। ऐसे में लोक निर्माण विभाग की ओर से इन मार्ग को बहाल कर दिया गया है। परंतु अभी तक चंबा तीसा मुख्य मार्ग पर कई जगह सड़क में मलबा है और कई जगह सड़क तंग है। ऐसे में वाहन चालकों को काफी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

लोक निर्माण विभाग उपमंडल कोटी में कार्यरत सहायक अभियंता संजीव कुमार अत्तरी ने जानकारी देते हुए बताया कि चंबा तीसा मुख्य मार्ग को एक हफ्ते के अंदर सुचारू रूप से बहाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मूसलाधार बारिश होने से कई संपर्क मार्ग व मुख्य मार्ग बंद हुए थे।

ऐसे में वाहनों की आवाजाही के लिए मार्ग को बहाल कर दिया गया है। परंतु जगह-जगह सड़क में पड़े मलबे को हटाने का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। और एक हफ्ते के अंदर सभी मार्ग को सुचारू रूप से बहाल किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...