देर रात हुआ नौ तहसीलदारों का तबादला, दीपक शर्मा को मिली कांगड़ा की जिम्मेदारी

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

राजस्व विभाग ने नौ तहसीलदारों का तबादला करने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, सात कानूनगो को नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नत किया है। बुधवार को इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं। ये सभी तहसीलदार व काननूगो नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

खाली पदों पर तबदील किए गए तहसीलदारों में शशि बाला को बाबा बालक नाथ मंदिर ट्रस्ट दियोटसिद्ध हमीरपुर, संदीप सिंह को बिझड़ी, दीपक शर्मा को रिकवरी कांगड़ा की जिम्मेदारी दी है। इसके साथ डीआरओ कांगड़ा का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

नरेश कुमार को बिलासपुर सदर, तेज राम को एलएओ नंगल-तलवाड़ा से ऊना, सुरेश कुमार को हरिपुर से कांगड़ा, कृष्ण कुमार को ज्वाली से निहरी, कुलताज को ज्वाली तथा वीना ठाकुर को बिलासपुर सदर से तबदील करके निदेशक लैंड रिकार्ड कार्यालय में तहसीलदार पद पर तैनाती दी गई है।

राजस्व विभाग ने कांगड़ा डीवीजन के सात कानूनगो को नायब तहसीलदार के पदों पर पदोन्नत करके नए स्थानों पर नियुक्ति दी है। अमृत कुमार सालवां से बदलकर चंबा, अरविंद कुमार को नगरोटा बगवां से धरवाला, विजय सिंह को चढ़यार से पुखरी भेजा गया है।

मदन लाल को भवारना से कांगड़ा के हरिपुर, संजय कुमार को एसडीएम कार्यालय कांगड़ा से टौंणी देवी, राकेश कुमार को गग्गल से भलेई तथा सोहन लाल को कोटला से पदोन्नत कर नायब तहसीलदार बनाकर मुलथाईं भेजा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...