बाबा बालक नाथ मंदिर में 1,100 रुपये देकर करवा सकेंगे हवन, सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन होगी बुकिंग

--Advertisement--

मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी का कहना है कि श्रद्धालु ऑनलाइन क्यूआर कोड या फिर नकद 1,100 रुपये शुल्क अदा कर हवन के लिए बुकिंग करवा सकते हैं। 

हिमखबर – डेस्क

उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर में श्रद्धालु अब 1,100 रुपये शुल्क चुकाकर हवन करवा सकेंगे। हवन करवाने के लिए मंदिर ट्रस्ट की अधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकेगी।

सप्ताह में दो दिन बुकिंग होगी, जबकि हवन रविवार को होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन की इस पहल से पारदर्शिता आएगी।

अभी तक मंदिर में हवन के लिए कोई शुल्क नहीं था। ऊंची पहुंच रखने वाले श्रद्धालु पुजारी के माध्यम से हवन करवाते रहते थे। अब कोई भी व्यक्ति निर्धारित शुल्क चुकाकर हवन करवा सकता है। इससे मंदिर न्यास का राजस्व बढ़ेगा।
मंदिर अधिकारी धर्मपाल नेगी का कहना है कि श्रद्धालु ऑनलाइन क्यूआर कोड या फिर नकद 1,100 रुपये शुल्क अदा कर हवन के लिए बुकिंग करवा सकते हैं।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...