32 मील में फिर खिसकी पहाड़ी, बंद हुआ मंडी पठानकोट नेशनल हाईवे, सडक़ भी धंसी

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

पठानकोट मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील में फोरलेन कंपनी द्वारा खोदी गई पहाड़ी का मलबा बारिश होने पर राजमार्ग पर गिर रहा है, जिस कारण अकसर ही मार्ग बंद हो जा रहा है।

9 अगस्त को भी मार्ग से वाहन बड़ी मुश्किल से गुजरे तथा 10 अगस्त को भी सुबह ही ल्हासा गिरने के कारण मार्ग 7 बजे से बंद हो गया। दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। ल्हासा गिरने के कारण खड्ड की तरफ का मार्ग धंस गया है, जबकि एक तरफ का मार्ग खोला गया है।

ल्हासा गिरने के कारण वाहन कीचड़ में फंसते रहे। जेसीबी से धक्का लगाकर वाहनों को निकाला गया। स्कूली बच्चों की बसें वापस उन्हें घर छोड़ गईं। समाचार पत्रों को पहुंचाने वाली गाडिय़ां भी कीचड़ में फंस गईं, जिस कारण समाचार पत्र समय पर नहीं पहुंच पाए। सरकारी व निजी बसें जाम पर फंसी रहीं।

कीचड़ वाले हिस्से से वाहनों को निकलने में 10 से 15 मिनट लग जा रहे हैं। हालांकि फोरलेन कंपनी की पोकलेन मलबे को हटाने में जुटी हुई है, परंतु जितना मलबा मशीनरी हटा रही है, उतना मलबा फिर गिर जा रहा है। अभी तक जाम लगा हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...