महिला ने खाकी पर जड़े मारपीट के आरोप, जख्म दिखा फूट-फूट कर रोते सुनाया दुखड़ा

--Advertisement--

महिला ने खाकी पर जड़े मारपीट के आरोप, जख्म दिखा फूट-फूट कर रोते सुनाया दुखड़ा

ऊना, 10 अगस्त – अमित शर्मा

उत्तर प्रदेश की एक महिला ने पुलिस के खिलाफ महिला थाना में मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंची थी। लेकिन पुलिस ने उसके साथ मारपीट की।

जबकि पुलिस कर्मचारियों का आरोप है कि महिला ने थाने में उनके साथ हाथापाई करने का प्रयास किया, जिसके चलते उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला पिछले कुछ समय से जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव कोटला कलां में परिवार सहित किराए के मकान में रह रही है। महिला का कहना कि मकान मालिक ने बिना कोई सूचना दिए मकान खाली करने की बात कही।

इसी बीच गत दिवस मकान मालिक उसके कमरे में आया और गलत काम करने के लिए बोलने लगा। गलत काम करने पर ही मकान मालिक ने कमरे में रहने की बात कही। प्रवासी महिला का आरोप है कि इंकार करने पर मकान मालिक ने उसके साथ हाथापाई करते हुए गाली-गलोच की। साथ ही पति के खिलाफ झूठी शिकायत महिला थाना ऊना में दी।

बुधवार को महिला अपनी शिकायत लेकर महिला पुलिस थाना पहुंची। जहां महिला पुलिस कर्मियों व अन्य जवानों ने उनकी शिकायत को अनसुना कर दिया। जब अपनी बात बताने लगी, तो उसे झूठा साबित करते हुए पुलिसकर्मी उस पर बरस गए।

मारपीट में महिला को चोटें भी पहुंची है। महिला का कहना है कि किसी तरह भागकर उसने अपनी जान बचाई और पुन: मिनी सचिवालय पहुंची। महिला ने पुलिस के उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है।

डीएसपी के बोल 

वहीं इस मामले को लेकर डीएसपी हरोली मोहन रावत का कहना है कि प्रवासी महिला के खिलाफ मकान मालिक ने शिकायत दी है। जिसको लेकर महिला को थाना में बुलाया गया था। जहां पहुंचने पर महिला अपना आपा खो बैठी और पुलिस कर्मियों से उलझ पड़ी।

डीएसपी ने बताया कि पहले महिला ने पुलिस जवानों पर हाथ उठाया था, जिसको लेकर भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस जवान मिनी सचिवालय पहुंचे, जहां से महिला को उपचार व मेडिकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया है। डीएसपी मोहन रावत ने कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...