सिरमौरी ताल गांव में बादल फटा, 70 परिवारों ने छोड़ा घर, कुछ लोगों के दबने की आशंका

--Advertisement--

प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के मुगलावाला पंचायत के सिरमौरी ताल में बुधवार को बादल फटने से भारी तबाही मची है। 

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के मुगलावाला पंचायत के सिरमौरी ताल में बुधवार को बादल फटने से भारी तबाही मची है। बादल फटने से कुलदीप सिंह का मकान मलबे में दब गया। मकान में कुछ लोगों के भी दबने की आशंका है।

उधर, बादल फटने के बाद गिरि नदी का जल प्रवाह बढ़ गया है। सिरमौरी ताल के लगभग 70 परिवारों के लोग रात को ही अपना घर छोड़ नेशनल हाईवे पर आ गए हैं। हालांकि आसपास के गांवों के लोग बचाव कार्य में जुट गए हैं।

एसडीएम जीएस चीमा ने बताया कि सूचना मिलने पर गांव तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन जगह-जगह मलबा व पेड़ गिरे होने के कारण दिक्कतें आ रही हैं। घटना के बाद मुगलावाला, करतारपुर समेत आसपास गांव के ग्रामीण सिरमौरी ताल पहुंचे।

घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे विधायक सुखराम चौधरी

सिरमौरी ताल के आसपास मची तबाही के बीच रात 11:00 बजे तक कोई प्रशासनिक अधिकारी, बचाव दल या जनप्रतिनिधि मौके पर नहीं पहुंच पाया था।

पांवटा साहिब- शिलाई NH 707 के किनारे बसे सिरमौरी ताल गांव में मकान दबने की सूचना है। मकान के भीतर कितने लोग हैं, फिलहाल इसका पता नहीं लग पाया है। लगभग 70 परिवार के रात को ही अपना घर बार छोड़ नेशनल हाइवे पर आ गए हैं।

पूरे गांव में जंगल से आए सैलाब से पानी भर गया है। बताया जा रहा है कि सिरमौरी ताल गांव के चारों तरफ पेड़ गिरे हैं। मलबा घरों को तबाह कर गया है। हर तरफ भारी नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...