दुःखद:मेघालय में परगोड़ निवासी बीएसएफ जवान शहीद*

--Advertisement--

लंज,शाहपुर, अमित शर्मा

विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के अधीन पंचायत परगोड़ का जवान शहीद हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार शहीद विजय कुमार (41) पुत्र सागर सिंह बर्द्धन वर्ष 2002 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। विजय कुमार मौजूदा समय में मेघालय में बतौर हबलदार कार्यरत था तथा 9अगस्त बुधवार को मेघालय में ड्यूटी के दौरान हाथियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना परिवार को मिली तो परिवार सहित पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है तथा घर में परिवार को ढांढस बंधवाने वालों का तांता लगा हुआ है। शहीद विजय कुमार अभी 20 दिन पहले ही छुट्टी काटकर वापिस ड्यूटी गया था। शहीद के पिता सूबेदार सागर सिंह बीएसएफ से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता स्वर्णा देवी गृहिणी है। शहीद विजय कुमार अपने पीछे माता-पिता, पत्नी सुलक्षणा 37 साल व तीन लड़कियां 15 वर्षीय बेटी कुमकुम, 12 वर्षीय शगुन व चार वर्षीय सहज बर्द्धन को छोड़ गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार शहीद विजय कुमार का शव मेघालय से हवाई जहाज के माध्यम से दिल्ली पहुंचाई गई है तथा शुक्रवार को शहीद का शव घर पहुंचेगा। वही आज मौके पर नायब तहसीलदार हारचकियाँ  डीसी राणा ने  शहीद के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया।उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रशासन परिजनो के साथ है।
फोटो कैप्शन:
लंज: शहीद विजय कुमार का फाइल चित्र।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नौकरी का बड़ा मौका! 13 अगस्त को 500 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू, किचन हेल्पर और स्टीवर्ड की होगी भर्ती

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में आगामी 13 अगस्त...

हिमाचल की बेटियों का जलवा! अर्चिता और श्रेया ने नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

हिमखबर डेस्क कोलकाता में आयोजित 27वीं सब जूनियर नेशनल रोइंग...

सड़क धंसते ही मकान की छत पर जा गिरा सीमेंट से भरा ट्रक, बाल-बाल बचे लोग; चालक घायल

हिमखबर डेस्क मंडी जिले के सुंदरनगर-करसोग मार्ग पर सोमवार सुबह...

नशे से दूर रहें युवा, सकारात्मक दिशा में लगाएं ऊर्जा; माय भारत प्रशिक्षण शुरू

माय भारत के छह दिवसीय युवा स्वयंसेवक प्रशिक्षण का...