हिमाचल: पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर जोल सप्पड़ के शख्स ने चांद पर खरीदी जमीन

--Advertisement--

हिम खबर, डेस्क – रिपोर्ट 

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के अंतर्गत आती जोल सप्पड़ पंचायत के कोहला पलासड़ी गांव के सौरभ कुमार ने चांद पर जमीन खरीद कर अपना सपना साकार किया है। सौरभ ने कुछ अलग करने की चाहत में चांद पर 8 कनाल जमीन खरीदने के लिए ऑनलाइन अप्लाई किया था।

खरीदी गई जमीन के दस्तावेज लॉस एंजल्स की इंटरनैशनल लूनर लैंड अथॉरिटी की तरफ से सौरभ कुमार को भेज दिए गए हैं। सौरभ कुमार पेशे से चंडीगढ़ में मैकेनिकल इंजीनियर हैं।

बता दें कि लॉस एंजल्स इंटरनैशनल लूनर लैंड अथॉरिटी चांद पर सोसायटी बसाने के इरादे से जमीन बेच रही है। भारत समेत कई देशों के लोग इस अथॉरिटी के जरिए चांद पर जमीन खरीद रहे हैं।

हिमाचल में इससे पहले से भी कुछ लोग इस अथॉरिटी के जरिए चांद पर जमीन का टुकड़ा खरीद चुके हैं। सौरभ का कहना है कि कुछ अलग करने की चाहत में उन्होंने एक एकड़ जमीन का टुकड़ा चांद पर खरीदा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ATS के विरोध में वाहन ऑपरेटर्स करेंगे चक्का जाम, …तो स्कूलों में रहेगी छुट्टी? प्रशासन की तैयारी

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा में कमर्शियल वाहन ऑपरेटर परिवहन नीतियों...

कांगड़ा में चरस और चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार, चिट्टे में मौजूद युवक शाहपुर से

हिमखबर डेस्क पुलिस ने दो अलग-अलग घटनाओं में नशीले पदार्थ...

सरकार की अपील, ऑनलाइन ही बुक कराएं सिलेंडर, जरूरत पड़ने पर ही जाएं वितरक के पास

हिमखबर डेस्क ऑनलाइन बुकिंग के बढ़ने के बावजूद रसोई गैस...