आकलन के लिए तीन दिवसीय दौरे पर मंडी पहुंचा केंद्रीय दल, नुकसान का लिया जायजा

--Advertisement--

मंडी, 9 अगस्त – अजय सूर्या

आपदा पश्चात आकलन के लिए मंडी पहुंचे केंद्रीय दल ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया। दल में केंद्र  सरकार  के   स्वास्थ्य, शहरी विकास व अन्य मंत्रालयों से  उच्चस्तरीय अधिकारी  प्रेरणा सिंह, अवनीत रंधाबा, चंद्र पाल  और रानू शामिल हैं।

तीन दिवसीय दौरे आर आए केंद्रीय दल ने दौरे के पहले दिन मंडी में रघुनाथ का पधर, पंचवक्त्र महादेव मंदिर, बाड़ी गुमाणू समेत अन्य क्षेत्रों में जाकर 7 से 15 जुलाई के मध्य बाढ़ और भूस्खलन से लोक निर्माण, जलशक्ति, विद्युत बोर्ड समेत अन्य विभागों की परियोजनाओं को हुई क्षति का जायजा लिया तथा नुकसान का आकलन किया।

केंद्रीय दल अगले 2 दिन जिले के अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर बाढ़ से स्वास्थय, शिक्षा, कृषि, बागवानी, टूरिज्म, सड़कों को हुए नुकसान का आकलन  भी करेगा।

एसडीएम सदर ओम कांत ठाकुर ने मंडी में बाढ़ के कारण हुए भारी नुकसान और राज्य सरकार द्वारा चलाए गए बचाव एवं राहत कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

ये रहे उपस्थित

इस दौरान लोक निर्माण, जलशक्ति, विद्युत बोर्ड समेत अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...