लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता
आज चंगर क्षेत्र की हारचक्कियां के भूतपूर्व सैनिक लीग ने एस लीग अध्यक्ष लेफ्टिनेंट विक्रम गुलेरिया अगुवाई में शाहपुर के विधयक केवल सिंह पठानियां के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए एक लाख रूपये की चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए भेंट किया।
शाहपुर विधयक ने अपने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सहायता राशी देने की वात कही थी। जिसके वाद पहले चंगर कांग्रेस कमेटी ने 38 हजार रूपये व अव चंगर क्षेत्र की पूर्व सैनिक लीग हारचक्कियां ने एक लाख रूपये का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष को दिया है।
इस मौके पर केवल सिंह पठनियां ने कहा कि इस आपदा की घडी में काग्रेस पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं व पूर्व सैनिक लीग के सदस्य व बहुत से संगठन आगे आऐ है और वडचड कर अपना सहयोग दे रहे है।

ये रहे उपस्थित
इस मौके पर कैप्टन बलदेव राणा, कैप्टन हरबंस राणा, कैप्टन किशन पटियाल, कैप्टन चैन सिंह, सूबेदार निर्मल जसरोटिया, सूबेदार सुदर्शन राणा, हवलदार कुलदीप सिंह सहित बहुत से पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

