लंज कालेज की एनएसएस ईकाई ने रोपे पौधे

--Advertisement--

लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता

राजकीय महाविद्यालय लंजमें आज दिनांक 09/08/2023 को राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत मेरी माटी मेरा देश- पौधा रोपण कार्यक्रम के अंतर्गत पंच प्रण शपथ और पौधा रोपण और माटी को नमन-वीरों को वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया |

इस कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी डॉ० नेहा दीवान की देख रेख में स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर के आस-पास खाली जगह पर और महविद्यालय के साथ लगती अपर लंज पंचायत के गाँव कोड़ियाँ में 75 पौधों का रोपण किया गया |

दोपहर के समय महाविद्यालय में ही वीरों को नमन कार्यक्रम के तहत भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त श्री जनम सिंह गुलेरिया जी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे | महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य रविंद्र डोगरा ने उनका स्वागत किया |

जनम सिंह गुलेरिया ने सभी स्वयं सेवियों के साथ अपने विचार साझा किए और देश सेवा समाज सेवा का संदेश दिया | उन्होंने कहा कि हम न सिर्फ सेना में भर्ती होकर ही देश सेवा कर सकते हैं बल्कि समाज में रहकर भी समाज सेवा के माध्यम से देश सेवा कर सकते हैं | परिश्रम और सही दिशा ही जीवन में सफलता का असली मंत्र है |

अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रभारी डॉ० नेहा दीवान जी ने मुख्यातिथि का धन्यवाद किया ओर उनको स्मृति चिह्न भेंट किया | इस कार्यक्रम में दशहरा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सहित महाविद्यालय के सभी आचार्य व राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी भी उपस्थित रहे |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...