घर की छत गिरने से एक की मौत, एक जख्मी

--Advertisement--

घर की छत गिरने से एक की मौत, एक जख्मी

सोलन, 9 अगस्त – रजनीश ठाकुर

बुधवार तड़के मकान की छत  गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा जौना जी मार्ग पर कोटला गांव में सुबह करीब 4:00 बजे के आसपास पेश आया।

स्थानीय निवासी जगदीप ठाकुर के कच्चे मकान की छत ढह गई, जिसके चलते नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के समय मकान के भीतर दो व्यक्ति सो रहे थे। मृतक की पहचान 32 साल के अर्जुन के तौर पर हुई है। जबकि 63 वर्षीय अशोक घायल हुआ है।

उधर, जैसे ही मकान की छत गिरने की सूचना मालिक जगदीप ठाकुर को मिली, वो तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। घायल अवस्था में दोनों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अर्जुन को मृत घोषित कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...