“मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत औहर पाठशाला परिसर में लगाए फलदार पौधे

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर, जिला बिलासपुर में एन एस एस इकाई के द्वारा “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य नीलम वर्मा के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों ने पाठशाला परिसर में विभिन्न प्रकार के फलदार पौधे लगाए।

बच्चों को मेरी माटी मेरा देश पंचप्राण प्रतिज्ञा भी दिलवाई गई। पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी परिषद के साथ मिलकर शिक्षा विभाग ने ‘एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम’ योजना शुरू की है। स्कूलों में बने ईको क्लब के माध्यम से इस योजना को सिरे चढ़ाया जा रहा है।

इसी कड़ी में इको क्लब प्रभारी संतोष धीमान व बच्चों ने “एक पेड़ मेरे स्कूल के नाम” पौधारोपण कार्यक्रम के तहत स्कूल परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए।

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सुनील वर्मा ने देश की रक्षा करने वाले सैनिकों को नमन किया और अपने विचार रखे। इसके अलावा प्रधानाचार्य नीलम वर्मा के द्वारा भूतपूर्व सैनिक प्रेमलाल ठाकुर को भी सम्मानित किया गया।

प्रेम लाल ठाकुर पिछले 17 वर्षों से इसी स्कूल में निशुल्क सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इस मौके पर सभी अध्यापक व प्राध्यापक उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...