सड़क पर पलटी ऑल्टो कार, लोक निर्माण विभाग के बेलदार ने तोडा दम, दंपति घायल

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

जिला के कचौली साई कनैता के समीप एक ऑल्टो कार सड़क पर पलट गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 2 अन्य लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आपातकालीन 108 के माध्यम से एम्स बिलासपुर ले जाया गया है, जहां पर एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार एक ऑल्टो कार (HP20A-0450) सड़क पर पलट गई है। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि दो अन्य घायल हैं। कार में तीन लोग सवार थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृत व्यक्ति की पहचान सुखदेव पुत्र (40) बंसी राम निवासी गांव सांई कनैता डाकघर छड़ोल तहसील थाना जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। मृतक हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग में बेलदार था। घायलों की पहचान वीरेंद्र पाल (50) पुत्र रतन लाल व उसकी पत्नी संतोष देवी (45) निवासी गांव कचौली डाकघर छड़ोल जिला बिलासपुर के रूप में हुई है।

डीसीपी राजकुमार के बोल

डीसीपी राजकुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि साई कनैता के पास एक ऑल्टो कार पलट गई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई है, जबकि 2 घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीसीपी राजकुमार ने कहा कि मृत व्यक्ति के परिजनों को 10,000 फौरी राहत दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...