32 मील में खिसकी पहाड़ी, सडक़ के दोनों ओर लगा लंबा जाम, स्कूल जा रहे बच्चे लौटे घर

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फोरलेन कंपनी के कारण खोदी गई पहाडिय़ां आए दिन वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन रही हैं।

बुधवार सुबह कोटला क्षेत्र में हुई जोरदार बारिश से 32 मील में पहाड़ी खिसकने से मलबा सडक़ पर आ गिरा, जिससे मार्ग दलदल हो गया। सुबह 6 बजे मार्ग बंद हो गया तथा दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।

32 मील में खिसकी पहाड़ी, लगा लम्बा जाम। मलवा आने से दलदल बना मार्ग।

दूरदराज जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचना मुश्किल हो गया। सरकारी व निजी बसें व स्कूल बसें भी जाम में फंस गई।

स्कूली बसों के जाम में फंस जाने से बच्चे स्कूल नहीं पहुंच पाए तथा बाद में बस चालक बच्चों को वापस घर छोड़ गए। अंतिम सूचना मिलने तक जाम लगा हुआ था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...

सैंज घाटी में NHPC टनल से आया सैलाब, 2 मकान दबे; लोगों ने भागकर बचाई जान

हिमाचल की सैंज घाटी में NHPC टनल में रिसाव...

‘यह मेरा घर नहीं’ नए कार्यालय के उद्घाटन पर बोले सुक्खू, कहा- 15-20 साल बाद दूसरा CM भी यहां बैठेगा

नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।...