नशे के विरुद्ध आदर्श ग्राम पंचायत सोहलधा ने पास किया प्रस्ताव

--Advertisement--

कोटला – स्वयम

वर्तमान में नशे के कारण बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत आने बाली ग्राम पंचायत सोहलधा के पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पंचायत के प्रस्ताव पारित किया है।

पंचायत प्रधान रवजेश कुमारी ने बताया कि उन्हें भिन्न भिन्न माध्यमों से पंचायत में नशे की बढ़ती गतिविधियों की सूचना स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से मिल रहीं थी। जिस कारण असंख्य स्थानीय ग्रामीण काफी परेशान हैं और सबने इस विषय को गम्भीरता से लेने का आह्वान किया।

प्रधान ने बताया कि मामले की गम्भीरता को समझते हुए सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने पंचायत में प्रस्ताव पारित किया है। कोई व्यक्ति नशा करता हुआ या वेचता हुआ पकड़ा जाएगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ओर पंचायत द्वारा दी जाने बाली सुविधा बन्द कर दी जाएंगी। जैसे BPL/IRDP ,PH, आवास योजनाओं से बंचित कर दिया जाएगा।

इसके साथ प्रधान रवजेश कुमारी ने बताया कि कोई भी स्थानीयवासी इसकी सूचना उन्हें दे सकता कि किसी के द्वारा सार्वजनिक स्थान पर नशा कर रहा है या वेच रहा है। सूचना देने बाले को पंचायत द्वारा उसे 1000 रुपये इनाम के रूप में दिया जाएगा व शिकायतकर्ता का नाम उसकी मर्जी के हिसाब से गुप्त रखा जाएगा।

क्षेत्र में पंचायत द्वारा पारित किए गए प्रस्ताव की प्रशंसा हर तरफ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सैंज घाटी में NHPC टनल से आया सैलाब, 2 मकान दबे; लोगों ने भागकर बचाई जान

हिमाचल की सैंज घाटी में NHPC टनल में रिसाव...

‘यह मेरा घर नहीं’ नए कार्यालय के उद्घाटन पर बोले सुक्खू, कहा- 15-20 साल बाद दूसरा CM भी यहां बैठेगा

नए कार्यालय के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह...

फरीदकोट में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क बेनकाब, 47.3 किलो हेरोइन और हथियारों के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में हेरोइन तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है।...

कंदरौर की ऋषिका का बड़ा कमाल, विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन

कंदरौर की ऋषिका का विश्व कुश्ती प्रतियोगिता के लिए...