चुराह: तीसा पुलिस ने पकड़ी साढ़े सत्रह क्विंटल जड़ी-बूटी

--Advertisement--

पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसके भीतर से 17 क्विंटल 65 किलो 500 ग्राम (भूतकेशी) जड़ी-बूटी बरामद हुई। पुलिस ने जड़ी-बूटी मालिक रोशन लाल निवासी चचूल डाकघर सनवाल तहसील चुराह और ट्रक चालक रामलाल गांव कुमारणी डाकघर गनेड़ तहसील चुराह के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है!

चम्बा – भूषण गुरुंग

पुलिस ने सनवाल से अमृतसर में ट्रक में ले जाई जा रही 17 क्विंटल 65 किलो 500 ग्राम (भूतकेशी) जड़ी-बूटी पकड़ी है। सनवाल-भंजराडू सड़क पर नाके के दौरान पुलिस गाड़ियों की चेकिंग कर रही थी। जड़ी-बूटी संबंधी दस्तावेज न दिखाने पर आखिरकार पुलिस ने जड़ी-बूटी के मालिक और ट्रक चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है। बाहरी मार्किट में इस जड़ी-बूटी की कीमत लाखों में बताई जा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सनवाल-भंजराडू सड़क पर नाका लगाकर पुलिस रुटीन चेकिंग के दौरान वाहनों की तलाशी ले रही थी। इतने में रविवार सुबह 9:00 बजे के करीब एक ट्रक वहां पहुंचा। पुलिस ने ट्रक चालक से उसमें लदे सामान के दस्तावेज दिखाने को कहा लेकिन, चालक जड़ी-बूटियों संबंधी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाया।

ऐसे में पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसके भीतर से 17 क्विंटल 65 किलो 500 ग्राम (भूतकेशी) जड़ी-बूटी बरामद हुई। पुलिस ने जड़ी-बूटी मालिक रोशन लाल निवासी चचूल डाकघर सनवाल तहसील चुराह और ट्रक चालक रामलाल गांव कुमारणी डाकघर गनेड़ तहसील चुराह के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

सूत्र खुलासा करते है कि कई बार जड़ी-बूटी का परमिट लेने के बाद परमिट धारक क्षेत्र से सस्ती जड़ी-बूटियों के बजाय महंगी जड़ी-बूटियां यहां से निकाल कर बाहरी मंडियों में बेच कर मोटी कमाई करते हैं। जड़ी-बूटी का इस्तेमाल दवाई (पाउडर) के रूप में भी किया जाता है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस अपने स्तर पर जांच करने के बाद जड़ी-बूटी वन विभाग को सौंप देगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रोटेरियन कर्नैल चौहान ने संभाली रोटरी क्लब शाहपुर की कमान

शाहपुर - नितिश पठानियां रोटरी क्लब शाहपुर की रोटरी वर्ष...

किन्नौर में 4 जगह फटे बादल, चोलिंग-रिब्बा और लिप्पा-रिस्पा में बाढ़ से चारों तरफ भयंकर तबाही

हिमखबर डेस्क किन्नौर जिले के चोलिंग क्षेत्र में शुक्रवार तड़के...

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...