केंद्र से भाजपा की विदाई तय “डोली तैयार सिर्फ समय का इंतजार : अश्वनी शर्मा

--Advertisement--

परागपुर – आशीष कुमार

कांग्रेस सेवादल महासचिव अश्वनी शर्मा ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। जिस तरह से केंद्र सरकार ने आम जनता पर महंगाई थोक में कर दी है, हर चीज़ का निजीकरण कर दिया है, कानून व्यवस्था की कोई चीज़ नही है, ऐसे – ऐसे कृत्य हो रहे है, जो कभी पहले नही हुए।

2014 के बाद जब यह भजपा सरकार केंद्र में आई थी, तब 2 करोड़ नोकरियों का वादा किया था। अच्छे दिनों का वादा किया था, वह सब हवा हवाई निकले। आज युवा वर्ग इनसे हताश और निराश है। अग्निवीर योजना के तीर युवाओं को चुभ रहे है। इससे युवा हताश और निराश है।

इससे केंद्र के भाजपा की विदाई तय है। “डोली तैयार है सिर्फ समय का इंतजार है”। आदरणीय राहुल गांधी की जिस तरह संसद सदस्यता खत्म की, फिर बंगला खाली करवाया, इतनी ततपरता दिखाना, यह तुगलगी फरमान था। आप इस तरह से लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास नही कर सकते।

आम नागरिक सब देख रहा है और आने वाले लोकसभा चुनावों में वोट की चोट से करार जबाब मिलेगा। आज महिलाओं पर जुल्म करवाये जा रहे है। महिलाओं को न्याय के लिए जंतर मंतर पर धरने देने पड़ रहे है। रोजमर्रा की चीज़ें आम आदमी की पहुँच से दूर हो चुकी है। इस तरह का आलम 70 सालों में पहली बार देखने को मिल रहा है। ” मोदी की तैयारी है ” राहुल गांधी की बारी है “।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...