सरसा नदी में बहने से व्यक्ति की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

--Advertisement--

बीबीएन – रजनीश ठाकुर

जिला बद्दी के सुबह पुलिस थाना मानपुरा में सूचना प्राप्त हुई की एक प्रवासी मजदूर का शव सरसा नदी में बह कर आया है जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौका पर पहुंच कर मृतक की शव को बाहर निकाला ।

पुलिस द्वारा उक्त हादसे की जांच की गई तो सामने आया की भूड खड को पार करते समय मनीष कुमार कश्यप सपुत्र मुन्नू लाल कश्यप निवासी उत्तर प्रदेश खड़ में पानी ज्यादा होने के कारण बह गया था।

मृतक को स्थानीय लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन भारी बारिश के चलते पानी का बहाव काफ़ी बढ़ था। जिसके बाद मृतक की पत्नी ने पुलिस थाना बद्दी में मिसिंग की शिकायत भी दर्ज करवाई।

वहीं दोपहर को अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने के बाद मृतक के भाई और बेटे ने शव की शिनाख्त किया। खबर लिखें जाने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ शव गृह में भेजने के बाद पुलिस की कार्रवाई जारी थी।

उधर, इस मामले की पुष्टि डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने की है। उन्होंने कहा कि फॉरेनसिक जाँच कर ली गई है और आगामी कार्रवाई को अमल में लाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...