प्रधान के हस्ताक्षर कर रहे प्रधान के पति,चला रहे पंचायत मै अपनी सत्ता,आम लोगो में रोष

--Advertisement--

हिम खबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन ब्लॉक नालागढ़ के पंचायत मलपुर के प्रधान के पति आए दिन अपने मनमर्जी के मालिक बन कर लोगों के दस्तावेजों पर प्रधान के साइन कर रहे हैं।

प्रधान सरोज के पति अपने आपको खुद प्रधान मानकर बैठे हुए है। आए दिन लोगों के काम प्रधान सरोज नहीं बल्कि प्रधान के पति कर रहे हैं। इससे मलपुर पंचायत प्रधान के पति के प्रति रोष पनप रहा है।

लोगों का कहना है कि हमने प्रधान सरोज देवी को बनाया था ना की उनके पति को लेकिन प्रधान के पति की दादागिरी इतनी बढ़ गई है कि खुद अब प्रधान के साइन लोगों के दस्तावेजों पर कर रहे हैं।

जिलाधीश सोलन मनमोहन सिंह का कहना है कि मामला ध्यान में आया था और मैंने तत्काल एसडीम नालागढ़ को जांच के आदेश दिए है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...