राहुल गाँधी की संसद सदस्यता बहाल होने पर महिला कांग्रेस ने दी वधाई

--Advertisement--

शाहपुर – कोहली 

सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के फैसले व् लोकसभा सदस्यता बहाल होने से प्रदेश महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया और कांग्रेस नेता को वधाई दी और इसे सत्य की जीत बताई |

हिमाचल प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव रेणु बजवारिया ने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं हो सकता न्याय की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि न्याय के चौखट पर सच्चाई की ताकत से, करोड़ों देशवासियों के हौसलों और उम्मीदों की जीत हुई है।

संविधान के सच्चे रखवाले की जीत हुई है। उन्होंने कहा जो लोग ये सोचते थे कि राहुल गांधी की सदस्यता छीनकर और खुद संसद से , देश की आवाज दबा देंगे, उनके लिए एक बड़ा सबक है , लोकतंत्र के गलियारे में सत्य की दहाड़ फिर सुनाई देगी।

रेणु बजवारिया ने कहा कि लोगों का भारतीय लोकतंत्र और न्यायपालिका के प्रति विश्वास बढ़ा है आजका दिन यह दिन न सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए बल्कि समूचे भारतीय लोकतंत्र के लिए शुभ दिन हैयह हमारे लोकतान्त्रिक, संवैधानिक अधिकारों की जीत है उन्होंने सर्वोच्च अदालत के इस ऐतीहासिक फैसले के लिए धन्यावाद व् आभार प्रकट किया |

उन्होंने कहा आज देश जिस संकट से गुजर रहा है यह फैसला समूचे भारतीय लोकतंत्र को नई उर्जा और ताकत देगा | ” अंधेरा लाख घना हो, सूरज की रौशनी को रोक नहीं सकता हर अंधेरे से लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी” |

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...