गोशाला गिरने से मलबे में दबी महिलाएं, महिला की मौत, गंभीर सास टांडा रेफर, देवरानी भी घायल

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

विधानसभा क्षेत्र ज्वालामुखी की तहसील खुंडियां की मझीण पंचायत के दवकेड़ में एक पशुशाला गिर गई। इसके चलते गोशाला में मौजूद परिवार की तीन महिलाएं इसकी चपेट में आ गईं। इनमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 70 वर्षीय सास की गंभीर हालत को देखते हुए उसे टांडा रेफर कर दिया गया है। वहीं, देवरानी नादौन अस्पताल में उपचाराधीन है।

जानकारी के अनुसार मझीण के दवकेड़ में सास सहित दो बहुएं गोशाला में पशुओं को घास डाल रही थीं कि इस दौरान अचानक ही गोशाला गिर गई। इसके चलते तीनों ही इसके मलबे की चपेट में आ गईं। इनमें से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर घायल हैं।

मृतक महिला की पहचान भागो देवी (38) पत्नी विपन कुमार निवासी चौकी दवकेड़ के रूप में हुई है। इसके अलावा घायलों में संकुतला देवी (70) पत्नी रिखी राम और राधा रानी (28) पत्नी सोनी कुमार शामिल हैं।

उधर, घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मझीण पुलिस टीम ने सबसे पहले यहां गोशाला के नीचे मलबे की चपेट में आई हुई दोनों औरतों को स्थानीय लोगों की सहायता से बाहर निकालकर उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही विधायक संजय रतन भी उपमंडल प्रशासन सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

कूहले में लगी है गंभीर चोट

ज्वालामुखी वरिष्ठ डॉ. सतिंद्र वर्मा ने बताया संकुतला देवी के कूहले में गंभीर चोट लगने के चलते उसे ज्वालामुखी अस्पताल से प्रथम उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज ऑपरेशन के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि एक अन्य उसकी बहु का नादौन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डीएसपी, ज्वालामुखी के बोल 

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने भागो देवी का शव पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया गया है।

प्रशासन ने दी फौरी राहत

उपरोक्त हादसे के संबंध में स्थानीय प्रशासन ने विधायक संजय रत्न के निर्देश पर तहसीलदार मनोहर लाल शर्मा ने मृतक भागो देवी पत्नी विपन कुमार को 20 हजार रुपये, घायल वृद्ध शकुंतला देवी पत्नी स्व. रिखी राम को 10 हजार रुपये और घायल राधा रानी पत्नी सोनी कुमार को 10 हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण शर्मा

नूरपुर में एलपीजी, पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: SDM अरुण...

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई जांच

बाल स्वर्ण प्राशन शिविर में 70 महिलाओं ने करवाई...

नशा निवारण जागरूकता: शैक्षणिक संस्थानों पर रहेगा विशेष फोक्स: एडीसी

प्रहरी क्लबों के माध्यम से युवाओं को किया जाएगा...