PWD मंत्री के सामने भिड़े विधायक गांधी व पूर्व मंत्री चौधरी, ये था मामला

--Advertisement--

मंडी- अजय सूर्या

जनपद के डीआरडीए सभागार में उस समय मौहाल तनावपूर्ण हो गया जब समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री विक्रमादित्य के सामने बल्ह विधानसभा के दो नेताओं में जुबानी जंग छिड़ गई। माहौल गंभीर होता देख विक्रमादित्य ने बीच-बचाव किया और दोनों नेताओं को शांत करवाया।

दरअसल, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह बुधवार को मंडी के डीआडीए सभागार में राहत और पुर्नवास कार्या की समीक्षा कर रहे थे। इस बैठक में अधिकारियों सहित जिला के विधायक, पूर्व विधायक व कांग्रेस सरकार में पूर्व मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर, प्रकाश चौधरी भी मौजूद रहे।

समीक्षा बैठक के दौरान विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में हुए नुकसान की रिपोर्ट मंत्री के समक्ष रखी और अपने सुझाव भी दिए। बैठक में बल्ह विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने उनके क्षेत्र में हुए नुकसान की रिपोर्ट मंत्री के समक्ष रखी।

इसके तुरंत बाद पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी भी विकास कार्यों व बारिश के दौरान हुए नुकसान को लेकर कुछ बोलने लगे। इतने में दोनों नेताओं के बीच विकास कार्यों व नुकसान को लेकर तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई।

देखते ही देखते बातों दोनों नेताओं ने विकास कार्यों को लेकर एक-दूसरे को कोसना शुरू कर दिया। माहौल तनावपूर्ण होता देख लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बीच-बचाव कर दोनों नेताओं को शांत करवाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...