HPU की महिला प्रोफेसर को पूर्व छात्र ने भेजा अश्लील मैसेज, FIR

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में एक महिला प्रोफेसर को विवि के एक पूर्व छात्र ने अश्लील मैसेज भेजा है। महिला प्रोफेसर ने इसकी शिकायत बालू गंज पुलिस स्टेशन में की है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता महिला विश्विद्यालय में सहायक प्रोफेसर है। उन्होंने शिकायत में कहा है कि 2015-16 शैक्षणिक वर्ष में प्रदेश विश्विद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी करने वाले एक पूर्व छात्र ने उसे वाट्सअप पर आपत्तिजनक मैसेज भेजे हैं।

महिला प्रोफेसर की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध आईपीसी (IPC) की धारा 354 डी औऱ 504 के तहत मुक़दम्मा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...