बेकाबू होकर दुकान के शटर से टकराई बाइक, 23 साल के युवक की मौत

--Advertisement--

बेकाबू होकर दुकान के शटर से टकराई बाइक, 23 साल के युवक की मौत

ऊना, 29 जुलाई – अमित शर्मा

नगर परिषद मैहतपुर-बसदेहड़ा से सटे गांव देहलां में 23 साल युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान बाइक बेकाबू होकर एक दुकान के शटर से जा टकराई, हादसे में चालक की मौत हो गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रीजनल अस्पताल भेज दिया है। दुकानदार ने पुलिस को बताया कि करीब 10:00 बजे रात उसके पड़ोसी दुकानदार ने फोन पर बताया कि दुकान के शटर से एक बाइक सवार टकराया है।

उन्होंने कहा कि युवक बुरी तरह घायल और बेहोशी की हालत में पड़ा है। मामले की जानकारी मिलते ही वो तुरंत अपनी दुकान पर पहुंचा। स्थानीय लोगों ने बाइक चालक युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

युवक की पहचान  23 वर्षीय नितिन भट्टी पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी सासन के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुटी है। उन्होंने कहा कि लापरवाही और तेज रफ्तार से बाइक सवार युवक की मौत हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

15 जून को हिमाचल प्रदेश में होगा मेगा मॉक ड्रिल, कांगड़ा के उपमंडलों में 12 घंटे चलेगा अभ्यास

धर्मशाला, 13 जून - हिमखबर डेस्क आपदा प्रबंधन की तैयारियों...

असम के जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पांच जवान शहीद

हिमखबर डेस्क भारतीय वायु सेना का AN-32 विमान असम के...