हरिओम शर्मा ने दिया ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देहरा के पद से त्यागपत्र

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देहरा के पद पर तैनात हरिओम शर्मा ने आज अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कुछ समय से मैं शारीरिक अस्वस्था के कारण इस सम्मानजनक एवं जिम्मेदारियों से भरपूर पद पर कार्य करने में असमर्थता का अनुभव कर रहा हूँ। जिस कारण में अपने पद से त्यागपत्र दे रहा हूँ।

 

उन्होंने कहा कि मैं अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी, आप सब उपरोक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं आपकी टीम, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय महाजन तथा वर्तमान जिला अध्यक्ष कर्ण सिंह मालटू व उनकी टीम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी कोषाध्यक्ष एवं देहरा से 2022 में कांग्रेस प्रत्याशी रहे डा० राजेश शर्मा, ब्लाक कांग्रेस कमेटी देहरा के पदाधिकारियों, मण्डल अध्यक्षों व उनकी टीम, देहरा के समस्त बूथ ‘कमेटी अध्यक्षों व पदाधिकारियों, सभी फन्टल ऑर्गनाइजेशनस के पदाधिकारियों व सदस्यों एवं देहरा के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा समय समय पर हार्दिक सहयोग व समर्थन के लिए हार्दिक धन्यवाद करता हूँ।

उन्होंने बताया कि मैं विशवास दिलाता हूँ कि मैं एक निष्ठावान कार्यकर्ता के तौर पर देश की जरूरत कांग्रेस पार्टी के लिए तन मन धन से कार्य करने में हमेशा तत्पर रहूँगा।

उन्होंने कहा मुझे पांच साल उपरोक्त पद पर क्रमशः तत्काल प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र सिंह सुखु, कुलदीप राठौर, प्रतिभा सिंह व विप्लव ठाकुर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के आशीर्वाद व मार्गदर्शन में देश की जरूरत महान कांग्रेस पार्टी में बतौर ब्लाक अध्यक्ष काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिसके लिए मैं आपका सदैव आभारी रहूँगा ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...