6 घंटे बाद खुला चम्बा तुनुहट्टी काँगड़ा मार्ग

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चम्बा तुनुहट्टी काँगड़ा मार्ग पर ककीरा से 3 किलो नीचे नाग मोड़ के पास सुबह करीब 7 बजे अचानक भूस्खलन के कारण पहाड़ी दरकने लगी। जिसके चलते लगभग 6 घंटे तक रास्ता अबरुद्ध रहा। जिससे लोगो को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।

1 बजे के करीब रास्ता को खोल दिया गया। सुबह जब मलवा गिर रहा था, उस समय कोई भी वाहन वहाँ से नही जा रहा था। भारी भूस्खलन के चलते दोनो साइड सैकड़ो गाड़ियों के काफिला के पहिये थम गई। जिसके चलते कई लोगो को बाया दुनेरा होकर निकलना पड़ा।

जैसे ही लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता चंद्र शेखर को पता चला तो उन्होंने तुरंत कार्रवाही करते हुये दोनो जगह से जेसीबी लगाकर मलबा हटाने का कार्यशुरू कर दिया। ठीक 1 बजे के करीव रास्ते को पूरी तरह से बहाल कर दिया गया।

वही लोकनिर्माण विभाग के सहायक अभियंता चंद्र शेखर का कहना है कि रात को भारी बरसात के चलते आज सुबह करीब 7 बजे अचानक पहाड़ी दरकने के कारण रास्ता पूरी तरह से अबरुद्ध हो गया था। विभाग ने कड़ी मशकत के बाद रास्ते को बहाल कर के वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...