25 और 26 जुलाई को ओबीसी भवन नगरोटा बगवां में होगा रोजगार मेले का आयोजन

--Advertisement--

25 से अधिक नामी कंपनियों में भरे जाएंगे पद

21 जुलाई, हिम खबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग 25 और 26 जुलाई को ऑफलाइन और 27 जुलाई को ऑनलाइन माध्यम से ओबीसी भवन नजदीक राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में 25 से अधिक नामी कम्पनियां भाग लेंगी ।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, आईटीआई पास, इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा, बी फार्मा व एम फार्मा पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि चयनित युवा व युवतियों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मानदेय से लेकर 35 हजार रुपए तक का वेतनमान दिया जाएगा।

रोजगार अधिकारी ने बताया कि निजि क्षेत्र में नौकरी करने के इच्छुक आवेदक शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र अपना बायोडाटा, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, हिमाचली प्रमाण पत्र तथा तीन पास पोर्ट आकार के फोटो सहित आमन्त्रित हैं। आवेदक निम्न दिए गए क्यू०आर० कोड के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...