पटना में पुलिस के लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत. वाई सिक्योरिटी प्राप्त सांसद की भी पिटाई

--Advertisement--

विरोध प्रदर्शन के दौरान जमकर भांजी लाठियां

व्यूरो रिपोर्ट

नीतीश सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा के घेराव को जा रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठीचार्ज किया। पुलिस की पिटाई में कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए, वहीं एक भाजपा नेता की मौत हो गई।

लाठीजार्च में वाई प्लस सुरक्षा प्राप्त भाजपा सांसद सहित कई कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश सरकार द्वारा नौकरियां दिए जाने का वादा पूरा न करने के खिलाफ भाजपा नेता और कार्यकर्ता विधानसभा के घेराव को जा रहे थे। उन्हें डाकबंगला चौराहे पर पुलिस ने रोकने की कोशिश की थी।

प्रदर्शन में शामिल भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। जब कार्यकर्ता नहीं माने, तो पहले वाटर कैनन से पानी की बौछार की। आंसू गैस के गोले छोड़े। फिर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस पर पत्थरबाजी की और मिर्ची स्प्रे से हमला किया।

इसके बाद पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज शुरू कर दिया। लाठीचार्ज में जहानाबाद के भाजपा महामंत्री विजय कुमार सिंह को गंभीर चोटें आईं, जिनकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने महाराजगंज से भाजपा सांसद जनार्दन सिग्रीवाल को भी लाठी से पीटा और धक्का दिया। इसमें वह घायल हो गए। उनके सिर और चेहरे पर चोट आई है। जनार्दन सिंह सिग्रीवाल आईजीआईएमएस के प्राइवेट वार्ड-1 में एडमिट हैं। उनका सीटी स्कैन हुआ है। ब्रेन नॉर्मल है। सांसद को वाई प्लस सुरक्षा मिली हुई है।

पिटाई के समय उनके सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बताया कि जहानाबाद के महामंत्री विजय कुमार सिंह को पुलिस ने बुरी तरह से पीटा। उनको नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सिर में गंभीर चोट थी। उन्हें वहां से गंभीर हालत में पीएमसीएच ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

इधर, इस मामले पर पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि छज्जूबाग में विजय कुमार सिंह बेहोश मिले थे। उनके शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की वजह के बारे में सही जानकारी मिल पाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...