युवक से पकड़ा 258 ग्राम चिट्टा, मनाली से दिल्ली जा रही वोल्वो में था सवार

--Advertisement--

युवक से पकड़ा 258 ग्राम चिट्टा, मनाली से दिल्ली जा रही वोल्वो में था सवार

मंडी- अजय सूर्या

मंडी पुलिस के विशेष जांच इकाई (एसआईयू) ने दिल्ली से मनाली जा रही वोल्वो बस में सवार युवक के कब्जे से 258 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

एसआईयू ने आरोपी को हिरासत में लेने और उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सुंदरनगर पुलिस के हवाले कर दिया है। जानकारी के अनुसार मंडी पुलिस की टीम ने सुंदरनगर हाई-वे पर पुंघ में नाका लगा रखा था।

इसी दौरान दिल्ली से मनाली की ओर जा रही वोल्वो बस को पुलिस ने जांच के लिए रोका। बस में सवार यात्रियों की तलाशी के दौरान उसमें सवार 30 वर्षीय सुभाष चंद निवासी धौनकोठी तहसील एवं जिला बिलासपुर के कब्जे से 258 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने बिलासपुर के बैरी में उतरना था, लेकिन नींद में सुंदरनगर पहुंच गया। जहां पुलिस ने उसे चिट्टे के साथ पकड़ लिया।

डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया आरोपी के खिलाफ सुंदरनगर थाना में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...