मंडी : 22 घंटों बाद बहाल हुआ मंडी-कुल्लू वाया कटौला मार्ग

--Advertisement--

मंडी, 26 जून – अजय सूर्या

22 घंटों बाद मंडी-कुल्लू वाया कटौला मार्ग यातायात के लिए बहाल हो गया है। पिछले कल शाम करीब 6 बजे यह मार्ग विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन के कारण बंद हो गया था।

इसमें मुख्य स्थान कमांद के पास था जहां भारी संख्या में मलबा पहाड़ी से आ गिरा था। इसे खोलने में प्रशासन को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

लंबी जद्दोजहद के बाद आज दोपहर करीब ढाई बजे इसे एकतरफा यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। लेकिन यहां अभी भी लैंडस्लाईड होने का खतरा बना हुआ है। इसलिए मशीनरी मौके पर ही तैनात है। पुलिस के जवानों की निगरानी में वाहन गुजारे जा रहे हैं।

डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि कमांद के पास मलबा हटाकर एकतरफा यातायात सुचारू कर दिया गया है। यदि कोई छोटी गाड़ी में कुल्लू की तरफ जाना चाहता है तो इस मार्ग का सहारा ले सकता है।

लेकिन यह मार्ग सिर्फ कुल्लू जाने वालों के लिए ही होगा जबकि आने वालों को दूसरे रास्ते से आना होगा। ऐसी व्यवस्था इसलिए की जा रही है ताकि जो लोग फंसे हैं उन्हें निकाला जा सके और जाम की समस्या भी पेश न आए।

डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि पराशर गए स्टूडेंट्स और अन्य लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बरसात के इस मौसम में अनावश्यक यात्राओं से बचें और जरूरी होने पर ही कहीं जाएं।

आज तहसीलदार और डीएसपी पधर ने मौके पर खड़े होकर इस काम को करवाया और कड़ी मशक्कत के बाद इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल किया गया।

वहीं, दूसरी तरफ पराशर में फंसे चंबा के 100 के करीब स्टूडेंट्स और अन्य लोगों को भी सुरक्षित निकाल लिया गया है। यहां बागीपुल के पास नाले में बाढ़ आने के कारण सारा मलबा सड़क पर आ गया था और इस कारण सड़क पूरी तरह से बंद हो गई थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिना रोक-टोक आने-जाने लगे जहाज, अमरीका ने खत्म की ईरान की घेराबंदी

हिमखबर डेस्क पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए...

सुपरस्पेशियलिटी डाक्टरों को मिलेगा नॉन प्रैक्टिसिंग अलाउंस, मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया ऐलान

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है...