कलश यात्रा से हुआ श्रीमद भागवत कथा का शुभारम्भ

--Advertisement--

बकलोह – भूषण गुरुंग

आज हरिगिरी जी महाराज जी ककीरा के सन्यासः आश्रम मे आयोजक कुल भूषण गुरूंग औऱ उनकी धर्म पत्नी अम्बिका और उनकी माता निरूपमा और भागवत रसिकजन घटासनी के कुछ एक लोगो के सहयोग से श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया ।

सुबह ठीक 10 बजे हरिगिरी महाराज जी के सन्यासः आश्रम से भारी बारिश के बाबजूद भी कलश यात्रा कालुगज के शिव नागेश्वर धाम मंदिर तक निकली गई। जिसमें लगभग 251 महिलाओ ने इस कलश यात्रा में भाग लिया।

मंदिर परिसर में पहुचने के बाद कथा वाचक आचार्य अरुण देव जी को मुख्या जजमान के द्वारा फूलों के हार और पग बांधकर आसन मे बिठाया गया। उसके बाद कथा वाचक के द्वारा श्री मद भागवत कथा का शुभआरंभ किया गया।

ये भागवत कथा 26 जुन से 3 जुलाई तक चलेगा। इस महायज्ञ के मुख्या जजमान कुल भूषण गुरूंग जी होंगे। जिससे श्रीमद भागवत कथा के मुख्या वाचक सिरमौर जिला के आचार्य अरुण देव शमा जी के द्वारा किया गया।

उनका म्यूजिक में साथ देगे कृष्णा म्यूजिकल ग्रुप सिरमौर ग्रुप के सदस्य और अखिल डीजे नूरपुर औऱ यज्ञ का कार्य का निर्वाहन नालागढ़ से आये हुए पंडित प्रकाश चंद गागरिय जी के द्वारा किया जायेगा।

यह कथा हर रोज सुबह11बजे से 2 बजे तक चलेगा और हर रोज कथा सूनने वालो के लिए भंडारे का आयोजन किया गया है। 3 जुलाई को श्रीमद भागवत महा पुराण कथा के महायज्ञ की आहुति डाली जायेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...